1 may gk

Q1.
हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन निम्न में से किस देश में किया गया ह

किर्गिस्तान

– हाल ही में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण Shanghai Cooperation orgnisation के रक्षामंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिये किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुँची है।
– बिश्केक में SCO के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
– इस सम्मेलन में आतंकवाद से निपटने के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
– रक्षा मंत्री ने सम्मेलन में भाग लेने के साथ-साथ शंघाई सहयोग संगठन के अन्य सदस्य देशों के रक्षामंत्रियों के साथ भी कई द्विपक्षीय बैठकें की हैं।


Q2.
हाल ही में इंडिया गोल्फ इंडस्ट्री एसोसियेशन ने एक खिलाड़ी के बतौर निम्न में से किस भारतीय गोल्फर को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट एज ए प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया है?

गगनजीत भुल्लर

EXPLANATION
– अर्जुन पुरस्कार विजेता और भारत के गोल्फर गगनजीत भुल्लर को दिल्ली गोल्फ क्लब स्थित इंडिया गोल्फ इंडस्ट्री एसोसिएशन के चौथे पुरस्कार सत्र में एक खिलाड़ी के तौर पर “Outstanding Achievement As a Player” नामक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
– गगनजीत भुल्लर ने 2018 में फिजी इंटरनेशनल और एक यूरोपियन टूर का खिताब जीता था। इसके अलावा वे एशियन टूर में नौ खिताब जीतने वाले सबसे युवा गोल्फर हैं।
– गगनजीत भुल्लर के अलावा विजय दिवेचा और नोनीता लाल कुरैशी को भी गोल्फ कोचिंग में उनके याेगदान के लिए सम्मानित किया गया।


Q3.
निम्नलिखित कथनाें पर विचार कीजिए –
I. हाल ही में ईरान ने समुद्री यातायात के लिये होरमुज जलडमरूमध्य को बंद करने की चेतावनी दी है।
II. होरमुज जलडमरूमध्य पर ईरान का एकाधिकार है।

केवल कथन I सही है।

– अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाये गये कड़े प्रतिबंधों के जवाब में ईरान ने भी अब कार्यवाही करना शुरू कर दिया है।
– इसी के चलते ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य को बंद करने की चेतावनी जारी की है।
– हालांकि ईरान का यह कदम संयुक्त राष्ट्र संघ के 1982 में हुए Law of Sea Convention का उल्लंघन होगा।
– यदि यह मार्ग बंद होता है तो विश्व के एक-तिहाई देशों में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई बंद हो जाएगी क्याेंकि विश्व के 30% कच्चे तेल का व्यापार इसी रास्ते से होता है।
– होरमुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।


Q4.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
I. केन्द्र सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने क लिए ‘NCAP’ राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम शुरू किया है।
II. यह देश के प्रमुख शहरों से PM 2.5 और PM10 पार्टिकल्स को कम करने के लिए शुरू किया गया है।

कथन I व कथन II दोनों सही हैं।

EXPLANATION
– हाल ही में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री हर्षवर्धन ने NCAP राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।
– इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य वायु प्रदूषण को रोकना नियंत्रित करना और PM 2.5 और PM10 को 20 से 30 फीसदी कम करना है।
– राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता निगरानी के आधार पर देश के 102 शहरों का चयन किया गया है जिनमें NCAP कार्यक्रम को लागू करना है।
– NCAP को केन्द्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों के बीच बहुस्तरीय स्तर पर लागू किया जाएगा।


Q5.
हाल ही में निम्न में से किस देश ने बढ़ते समुद्री जलस्तर के मद्देनजर अपनी राजधानी को बदलने का फैसला लिया है?

इंडोनेशिया

EXPLANATION
– हाल ही में इंडोनेशिया सरकार ने अपनी राजधानी जकार्ता से हटाकर अन्य द्वीप पर ले जाने की घोषणा की है।
– हालांकि नई संभावित राजधानी की घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन बोर्नियो द्वीप स्थित पलान कोराया में नई राजधानी बनाई जा सकती है।
– इंडोनेशिया की राजधानी को जकार्ता से हटाने के अन्य कारणों में जकार्ता में अत्यधिक जनसंख्या दबाव को भी माना जा रहा है।


Q6.
प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन निम्न में से किस दिन किया जाता है?

1 मई

EXPLANATION
– अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजदूर दिवस मनाने की शुरूआत 1 मई, 1886 को हुई थी। इस दिन अमेरिका के मजदूर संघों ने 8 घंटे से अधिक काम नहीं करने का निश्चय किया था और वे अमेरिका की सड़कों पर उतर आये थे। इसी दौरान शिकागो के हेय मार्केट में बम ब्लास्ट हुआ था और कई मजदूरों की मृत्यु हो गई थी।
– इस प्रकार शिकागो में शहीद मजदूरों की याद में पहली बार मजदूर दिवस मनाया गया था। तब से ही भारत समेत दुनिया के 80 देशों में मई दिवस को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाने लगा।
– भारत में प्रमुख मजदूर नेताओं में दत्तात्रेय नारायण सामंत उर्फ डॉक्टर साहब और जार्ज फर्नांडिस का नाम प्रमुख है।


Q7.
हाल ही में निम्न में से किसे राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?

जस्टिस श्रीपति रवीन्द्र

EXPLANATION
– हाल ही में केन्द्र सरकार के कानून मंत्रालय ने कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नये चीफ जस्टिस नियुक्त किए है।
– दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस श्रीपति रवीन्द्र को राजस्थान का, केरल हाईकोर्ट के जस्टिस पी. रामचंद्रन मेनन को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का, बंबई हाईकोर्ट के जस्टिस अभय एस ओका को कर्नाटक हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।


Q8.
हाल ही में SEBI ने निम्न में से किस स्टॉक एक्सचेंज पर 625 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

EXPLANATION
– शेयर बाजार रेग्युलेटर एजेंसी SEBI ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 625 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
– यह जुर्माना NSE पर कुछ सर्वरों को विशेष लाभ पहुँचाने यानि (Co-location) के मामले में लगाया गया है।
– इसके साथ ही SEBI ने NSE के दो पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारियों रवि नारायण और चिन्ना रामकृष्ण को पाँच साल तक किसी सूचीबद्ध कंपनी के साथ काम करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
– SEBI ने NSE पर 6 महीने की पाबंदी भी लगाई है, जिसका मतलब है कि एक्सचेंज अगले 6 महीने तक आईपीओ जारी नहीं कर सकेगा।


Q9.
हाल ही में निम्न में से किस देश ने संयुक्त राष्ट्र शस्त्र व्यापार संधि से अलग होने पर विचार किया है?
A
चीन
CORRECT ANSWER
check_circle

अमेरिका

EXPLANATION
– अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे संयुक्त राष्ट्र सशस्त्र व्यापार संधि से अलग होने पर विचार कर रहे हैं।
– दरअसल अमेरिका के दूसरे कानूनी संशोधन में अमेरिका के प्रत्येक नागरिक को हथियार रखने का अधिकार मिला हुआ है लेकिन ट्रंप के अनुसार संयुक्त राष्ट्र व्यापार संधि अधिकारों का हनन करती है।
– इसके अलावा अमेरिका हाल ही में निम्न संधियों में भी खुद को अलग कर चुका है-
(i) Migrant and Refugee Pact
(ii) Trans Pacific Partnership
(iii) Paris Climate Agreement
(iv) Unesco Membership
(v) Nuclear deal with Iran
(vi) Intermediate Range Nuclear Forces Treaty with Russia.


Q10.
हाल ही में निम्न में से किस कंपनी के साथ केन्द्र सरकार ने ‘8’ एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटरक्राफ्ट के निर्माण के लिये अनुबंध किया है?

Garden Reach Shipbuilders Engineering Limited

EXPLANATION
– हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिये ‘8’ एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटरक्राफ्ट बनाने के लिए (GRSE) गार्डन रिच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स को 6,311 करोड़ रुपये का अनुबंध दिया है।
– इस अनुबंध के तहत पहली सबमरीन अनुबंध पर हस्ताक्षर किये जाने के बाद 42 महीने के अंदर डिलीवरी की जाएगी। इसके बाद प्रतिवर्ष दो सबमरीन डिलीवर किये जाएंगे। इस प्रकार यह प्राेजेक्ट 84 महीने में पूर्ण हो जाएगा।


Q11.
हाल ही में लाइबेरिया के पर्यावरण कार्यकर्त्ता अल्फ्रेड ब्राउनेल ने गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार जीता है। इस पुरस्कार को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है?

ग्रीन नोबेल

EXPLANATION
– लाइबेरिया के पर्यावरण कार्यकर्त्ता और वकील अल्फ्रेड ब्राउनेल को गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार दिया गया है।
– गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार को ग्रीन नोबेल प्राइज भी कहा जाता है। इन पुरस्कारों को Goldman Environmental Foundation द्वारा प्रदान किया जाता है।
– अल्फ्रेड ब्राउनेल के अलावा अन्य 6 कार्यकर्त्ताओं को भी इस बार का Goldman Environmental Prize दिया गया है। वे इस प्रकार है –
(i) Linda Garcia
(ii) Ana Colovic Leoska
(iii) Bayarjargal Agvaantseren
(iv) Jacqueline Evans
(v) Alberto Curanil


Q12.
हाल ही में निम्न में से किस देश के सम्राट ने 200 वर्षों में पहली बार अपनी राजगद्दी को त्याग दिया है?

जापान

EXPLANATION
– जापान के सम्राट अकिहितो ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राजगद्दी से मुक्त होने का एलान कर दिया है।
– सर्वप्रथम वे अपने शाही परिवार की कुल देवी अमेतरासु के मंदिर गये, वहाँ उन्होने देवी को पद छोड़ने की सूचना दी। इसके बाद मध्य टाेक्यो स्थित शाही महल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही जापान के सम्राट के तौर पर उनके युग का समापन हो गया है।

Leave a comment